फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्व उप निदेशक सूचना समेत दो लोगों से 2.29 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में रहने वाले पूर्व उप निदेशक सूचना दिनेश कुमार सहगल के बैंक खाते से साइबर जालसाजों ने 1.38 लाख रुपये निकाल लिए। वहीं, ओमेक्स निवासी दुर्गा प्रसाद तिवारी से 91 हजार रुपये ठग लिए। दोनों मामलों में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक, दिनेश कुमार सहगल का बैंक ऑफ बड़ौदा की हीवेट रोड शाखा में बचत खाता है। उनके अनुसार, पांच नवंबर को सुबह 9:17 से 9:28 बजे के बीच खाते से छह बार में रकम निकाली गई। उन्होंने न तो खुद और न ही उनकी पत्नी ने कोई लेनदेन किया था और न ही किसी भुगतान की अनुमति दी थी। बैंक से संपर्क करने पर पता चला कि 40 हजार रुपये गूगल इंडिया डिजिटल सर्विसेज और बाकी रकम दूसरे खातों में भेजी गई है। पीड़ित ने 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
वहीं, अर्जुनगंज स्थित ओमेक्स निवासी दुर्गा प्रसाद तिवारी के मुताबिक एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। फोन करने वाले ने क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा दिया। इसी दौरान जालसाज ने उनके क्रेडिट कार्ड से 91 हजार रुपये निकाल लिए। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन ने बताया कि दोनों मामलों में आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें