फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छह लोगों के खातों से 17.85 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने मोबाइल हैकिंग और रिवॉर्ड पॉइंट का झांसा देकर छह लोगों से 17.85 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने सुशांत गोल्फ सिटी, पीजीआई, साइबर क्राइम, आशियाना और गाजीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। मोनू राजपूत के खाते से 27 जुलाई को सात लाख और महेश कुमार के खाते से 5.40 लाख रुपये निकाले गए। दोनों ने किसी को ओटीपी भी नहीं बताया था। अपरेश कुमार डेनिस दास के पेंशन खाते से 23 जून को व्हाट्सएप लिंक खोलने पर 2.16 लाख रुपये निकाल लिए गए। मलय कुमार पांडेय के खाते से तीन जून को एपीके फाइल डाउनलोड करने पर 1.40 लाख रुपये पार हो गए। विशाल का मोबाइल हैक कर 1.21 लाख रुपये निकाले गए। लता सक्सेना से क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट का झांसा देकर 68 हजार रुपये ठगे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें