फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर 16.64 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मध्य प्रदेश के इंदौर के नीरनगर निवासी राजेश ने गोमतीनगर के विजयंतखंड स्थित स्टडी पाथवे एडमिशन कंसल्टेंसी पर बेटी को एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर 16.64 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। राजेश की तहरीर पर बृहस्पतिवार को साइबर क्राइम थाने में सात नामजद व अन्य अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन


राजेश के अनुसार, जून 2025 में बेटी का एमबीबीएस में दाखिला कराने चाहते थे। इस दौरान उन्हें इंटरनेट के जरिये गोमतीनगर के विजयंतखंड स्थित स्टडी पाथवे कंसल्टेंसी के बारे में पता चला। यहां उनका संपर्क संचालक अभिनव शर्मा, सह संचालक संतोष सिंह और टेलीकॉलर सपना पाल, वरिष्ठ परामर्शदाता शालू श्रीवास्तव, कार्यालय प्रतिनिधि शिवांगी मिश्रा, कर्मचारी साक्षी पांडेय, शैफाली सिंह व अन्य से हुआ। तीनों ने उनकी बेटी को हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में दाखिला दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि एक जून से 29 जून 2025 के बीच कंसल्टेंसी के लोगों ने धीरे-धीरे उनसे 16.64 लाख रुपये ऐंठ लिए और बेटी का दाखिला नहीं हुआ। उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगे। काफी समय बीतने के बाद भी उन्हें रकम वापस नहीं मिली। डीसीपी क्राइम अनिल यादव ने बताया कि राजेश की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।


पहले ही पकड़े जा चुके हैं संचालक और सह संचालक
पाथवे कंसल्टेंसी पर एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर ठगी के पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं। लखनऊ साइबर क्राइम पुलिस दाखिले के नाम पर 100 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना अभिनव शर्मा उर्फ प्रेम प्रकाश विद्यार्थी और उसके सहयोगी संतोष कुमार को वर्ष नवंबर 2025 में 49 लाख की ठगी के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। यह गिरोह पिछले 15 वर्षों से बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गुजरात में सक्रिय था। गिरोह नीट परीक्षा में कम अंक लाने वाले छात्रों को निशाना बनाता था।
विज्ञापन


कई राज्यों में फैला है नेटवर्क
अभिनव शर्मा मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद स्थित फतेहपुर गांव का निवासी है। उसने लखनऊ के गोमतीनगर में स्टडी पाथवे नाम से कंसल्टेंसी सेंटर खोला था, जहां 50 से अधिक कर्मचारी कार्यरत थे। गिरोह नीट (यूजी/पीजी) परीक्षा पास कराने और मेडिकल कॉलेजों में सीट दिलाने के नाम पर छात्रों से एक से चार करोड़ रुपये तक वसूलता था। गिरोह ने हिंद मेडिकल कॉलेज के नाम से फर्जी वेबसाइटें और बैंक खाते भी बना रखे थे। अभिनव शर्मा के खिलाफ दिल्ली, बिहार, गुजरात, लखनऊ, गोरखपुर, नोएडा, बिजनौर, सहारनपुर और प्रयागराज में धोखाधड़ी व जालसाजी के कुल 18 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें