फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होम लोन और कैश क्रेडिट के नाम पर नैनीताल बैंक के 1.56 करोड़ रुपये हड़पे

Wed, 29 Jul 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित नैनीताल बैंक की पत्रकारपुरम शाखा के प्रशासनिक अधिकारी जोहेब अहमद खान ने 34 लोगों पर 1.56 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। डीसीपी पूर्वी के आदेश पर सोमवार को एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन

जोहेब अहमद खान के अनुसार, बैंक ने 20 जनवरी से 3 मई 2025 के बीच नौ लोगों को 1.56 करोड़ रुपये के होम लोन और कैश क्रेडिट दिए। पांच जुलाई 2025 को शिकायत मिलने पर बैंक की लीगल टीम ने जांच की। जांच में गंभीर अनियमितताएं मिलीं। लोन लेने वालों ने फर्जी संपत्ति दस्तावेज, गलत पते और फर्जी गवाहों का उपयोग किया। गबन में लोन लेने वाले नौ लोगों के साथ 25 अन्य भी शामिल थे, जिनमें गवाह और बैंक के मूल्यांकक थे। सभी नौ लोन खाते एनपीए घोषित हो चुके हैं। आंतरिक जांच के बाद उन्होंने पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा से शिकायत की।
ये हैं आरोपी

इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला सही पाया गया है। प्रशासनिक अधिकारी की तहरीर पर अतुल प्रकाश, राकेश कुमार, इंदु शर्मा, विजय कुमार, महक फातिमा, सोनू शुक्ला, महफूज, लोकेश कुमार शुक्ला, अर्चना शुक्ला, शिवा वर्मा, भारती अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, कल्पना सिंह, कृष्णा देवी, संगीता, बाबूराम, सुमन मेहरोत्रा, संजय कुमार, विनोद कुमार, कमलेश वर्मा, अमित, विजय कुमार, अनिल, देवल कुमार रस्तोगी, अर्पित श्रीवास्तव, प्रियांशु दुबे, विनोद कुमार, महफूज, सोनू शुक्ला, विवेक कुमार, आशीष कुमार, आशीष सिंह, नरेंद्र सिंह और सत्येंद्र कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की विवेचना दरोगा मृत्युंजय नाथ शर्मा कर रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें