फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निजी कंपनी के मैनेजर के घर 15 लाख की चोरी

Wed, 25 Nov 2026 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
टूटा अलमारी का लाॅकर।
विज्ञापन
तेलीबाग। पीजीआई की वृंदावन योजना स्थित सेक्टर-11ए निवासी रियल एस्टेट कंपनी के मैनेजर अनिल कुमार गुप्ता के घर से चोर करीब 15 लाख रुपये के जेवर और नकदी ले गए। पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में कार से पहुंचे एक युवक के बाउंड्री फांदकर घर में घुसने की फुटेज कैद हुई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हैरिटेज ग्रीन ग्रुप में कार्यरत अनिल के मुताबिक, शुक्रवार को उनकी पत्नी नीतू दोनों बच्चों के साथ सीतापुर गई थीं। वह शाम छह बजे नीलमथा स्थित संत निरंकारी आश्रम में सत्संग के लिए निकले थे। रात नौ बजे लौटे तो कमरे का दरवाजा खुला मिला। अंदर अलमारियों के लॉकर टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। आशंका है कि चोरों ने मास्टर चाबी से ताला खोला था। अनिल के मुताबिक, चोर करीब 14 लाख रुपये के जेवर और एक लाख रुपये नकद ले गए।
उन्होंने पुलिस पर जेवरों की सूची देने के बावजूद एफआईआर दर्ज करने में देरी और तहरीर बदलवाने का आरोप लगाया। सोमवार रात रिपोर्ट दर्ज की गई। इंस्पेक्टर पीजीआई सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।

टूटा अलमारी का लाॅकर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें