फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो घरों से 13.58 लाख रुपये और जेवर चोरी

Fri, 15 Aug 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चोरों ने चिनहट और सुशांत गोल्फ सिटी में बंद घरों से 13.58 लाख रुपये और लाखों के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ितों ने संबंधित थानों में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


चिनहट के सराय शेख निवासी अनिरुद्ध प्रसाद पांडेय के मुताबिक 10 अगस्त को वह परिवार के साथ बस्ती गांव गए थे। दो दिन बाद सुबह पड़ोसियों ने उन्हें कॉल कर घर में चोरी होने की सूचना दी। अनिरुद्ध घर पहुंचे तो अलमारी के लॉकर टूटे हुए थे। उसमें रखे 13.50 लाख रुपये और डेढ़ लाख के जेवर गायब थे। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया, चोरी का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, चोरों ने सुशांत गोल्फ सिटी के पटेल नगर निवासी जशपाल यादव के नए घर से आठ अगस्त को आठ हजार रुपये और जेवर पार कर दिए। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें