नगराम। नटराज कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने असलमनगर निवासी मानसी से 11277 रुपये ठग लिए। शिकायत पर साइबर क्राइम टीम ने 3,200 रुपये पीड़िता के खाते में वापस करा दिए हैं। शेष रकम लौटाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
मानसी के अनुसार, 13 अगस्त को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया था। कॉलर ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि ठगी की पूरी रकम होल्ड करा दी गई थी। 23 नवंबर को 3,200 रुपये पीड़िता के खाते में वापस कराए गए। शेष धनराशि भी बैंक से पुष्टि के बाद वापस कराई जाएगी।