लखनऊ। चिनहट के माधव ग्रींस, लोलाई निवासी हाईकोर्ट के निजी सचिव गौतम कुमार सिन्हा के घर से चोर एक लाख रुपये नकद और नौ लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए।
गाैतम 19 अगस्त को बीमार भतीजे यश वर्मा से मिलने परिवार सहित पटना गए थे। 21 अगस्त को पड़ोसी सुभाष की पत्नी ने मकान का मुख्य गेट खुला होने की सूचना दी। गौतम ने चौकी प्रभारी मनोज कुमार को फोन कर चोरी की जानकारी दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, घर जांच के बाद बंद किया गया। शनिवार सुबह गौतम पटना से लौटे तो पता चला चोर रसोईघर के रोशनदान से घुसे थे। उन्होंने अलमारी का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चुराए। पीड़ित ने चिनहट थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।