फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज में खुलेगा खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज में खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोले जाने की प्रक्रिया ने जोर पकड़ लिया है। इसके अंतर्गत प्रदेश के चुनिंदा 30-30 हॉकी और एथलेटिक्स के खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय ट्रेनिंग दी जाएगी। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) की ओर से देश भर में 29 खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोले जा रहे हैं। इसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश का सेंटर लखनऊ में खोला जाएगा।
विज्ञापन

दो वर्ष तक संचालित होने वाली इस योजना के लिए साई की ओर से कुल दो करोड़ 68 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अंतर्गत सेंटर के लिए तैनात होने वाले स्टाफ पर एक करोड़ 40 लाख और नए उपकरणों के लिए एक करोड़ 28 लाख रुपये वहन किए जाएंगे। अगले तीन माह में सेंटर खोलने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रदेश भर में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे, जिसमें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन करके उन्हें उच्चस्तरीय ट्रेनिंग दी जाएगी।
लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रिंसिपल दीपेंद्र यादव ने बताया कि कॉलेज प्रांगण में स्थापित होने वाले खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए हम उत्साहित हैं। इससे प्रदेश के बेहतरीन हॉकी खिलाड़ियों और एथलीटों का पूल उच्चस्तरीय ट्रेनिंग के लिए तैयार किया जाएगा। सेंटर के खुलने से स्पोर्ट्स कॉलेज में अध्ययनरत छात्रों को प्रतिस्पर्धा का बेहतर मौका मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेंटर के लिए खेल विभाग की ओर से प्रशिक्षक, फिजियोथेरेपिस्ट, मसाजर समेत अन्य स्टाफ की नियुक्ति होगी। चयनित खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के लिए नए उपकरण और उच्चस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें