फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आरपीआई ने निकाली विजय यात्रा, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) उत्तर प्रदेश की ओर से बृहस्पतिवार को विजय यात्रा निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

शाम चार बजे कसमंडा स्थित प्रदेश कार्यालय से निकली यात्रा हजरतगंज, हलवासिया तिराहा, नाजा मार्केट, लालबाग चौराहा, नगर निगम कार्यालय, दारूलशफा होते हुए हजरतगंज चौराहा स्थित बाबासाहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूरी हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारी अध्यक्ष शानू मल्ल कौशल, महानगर अध्यक्ष आरके गौतम, प्रदेश सचिव राम अवध, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार, प्रदेश महासचिव युवा प्रकोष्ठ नसीर अली, प्रदेश मंत्री मोहम्मद फैजान, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. तहसीलदार चौरसिया शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें