रेलवे के असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर ने बताया कि जावेद ट्रवेल एजेंसी करने संचालन करने वाला युवक नसीम बेहद शातिर किस्म का है। उसने रेलवे की आईआरसीटीसी की बेवसाइट पर फर्जी तरीके से 45 आईडी बना रखी थी। इसी आईडी के जरिए वह अवैध रूप से ई टिकट बनाने का कारोबार कर रहा था और ट्रेन मे रिजर्वेशन दिलाने के नाम पर यात्रियों से मनमानी रकम वसूल रहा था।