आरपीएफ अकादमी में हुई पासिंग आउट परेड
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। आलमबाग स्थित जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ अकादमी में शनिवार को उप-निरीक्षक कैडेटों एवं कांस्टेबल रिक्रूट्स के प्रशिक्षण के समापन पर पासिंग आउट परेड हुई। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया।
दीक्षांत समारोह में आरपीएफ के महानिरीक्षक तारिक अहमद मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि रेलयात्रियों को सुरक्षा को मजबूत करना जवानों का लक्ष्य होना चाहिए। इसके लिए समग्र रूप से कार्य करना होगा। अत्याधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल करना होगा। इस मौके पर अकादमी के निदेशक बी. वेंकटेश्वर राव ने प्रशिक्षुओं को सेवा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ अकादमी स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुआ। जहां कर्तव्यपथ पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर आरपीएफ कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने संकाय सदस्यों एवं प्रशिक्षुओं के साथ पौधारोपण किया। उप-निरीक्षक कैडेटों एवं कांस्टेबल रिक्रूट ने अपना प्रारंभिक प्रशिक्षण फरवरी में शुरू किया था। उन्होंने अंतिम परीक्षाओं में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। परेड का नेतृत्व उप-निरीक्षक कैडेट हेमलता एस. ने किया। रेड अनुशासन, सहनशक्ति एवं उत्कृष्ट समन्वय का भव्य प्रदर्शन थी, जो महीनों के कठोर प्रशिक्षण का प्रतीक है। कार्यक्रम में आरपीएफ उपमहानिरीक्षक चंद्र मोहन मिश्रा व अरुण चौरसिया आदि उपस्थित रहे। पासआउट उप-निरीक्षक कैडेटों एवं कांस्टेबल रिक्रूट्स के परिजन भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। और परेड का अवलोकन कर इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बने।
इन्हें किया गया सम्मानित
प्रशिक्षण बैच के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया। उप-निरीक्षक कैडेट हेमलता एस. को सर्वश्रेष्ठ समग्र कैडेट, उप-निरीक्षक कैडेट पवन राठौर को सर्वश्रेष्ठ आउटडोर कैडेट, उप-निरीक्षक कैडेट सर्वेश तिवारी को सर्वश्रेष्ठ इंडोर कैडेट के सम्मान से नवाजा गया। इसी प्रकार कांस्टेबल रिक्रूट वर्ग में लेडी कांस्टेबल सोनू को सर्वश्रेष्ठ समग्र एवं सर्वश्रेष्ठ आउटडोर, अनीता को सर्वश्रेष्ठ इंडोर कैडेट सम्मान मिला।
रेलवे सुरक्षा को मजबूत बनाने पर देना होगा ध्यान
रेलवे सुरक्षा को मजबूत बनाने पर देना होगा ध्यान
रेलवे सुरक्षा को मजबूत बनाने पर देना होगा ध्यान