फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनीर टिक्का की जगह भेजे चिकन पीस

Thu, 16 Oct 2014 12:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के नामचीन रेस्टोरेंट रॉयल कैफे में खानपान की सप्लाई में घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। बुधवार को रेस्टोरेंट की हजरतगंज शाखा से वेज लंच पैकेट के ऑर्डर की जगह कस्टमर को नॉनवेज भेज दिया गया।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट एसएन यादव से शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शाम को रेस्टोरेंट पर छापा मारा और वेज और नॉनवेज सेक्शन अलग-अलग नहीं होने पर रेस्टारेंट संचालक को नोटिस देकर इसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

साथ ही मौजूद पनीर व दही के नमूने भी लैब टेस्ट के लिए सीज किए।
एसकेडी अकादमी के प्रबंध निदेशक मनीष कुमार सिंह ने अपने कुछ अतिथियों के लिए रॉयल कैफे से पनीर टिक्का मंगवाया था।

भोजन के वक्त जब लंच पैकेट खोला गया तो उसमें चिकन के पीस निकले। यह देखकर एक अतिथि की तबीयत बिगड़ने लगी। मनीष सिंह ने रेस्टोरेंट संचालक नरेश खत्री को फोन कर शिकायत की।
विज्ञापन


नरेश खत्री ने इसे स्टॉफ की चूक बताकर हल्के से लिया। इस पर मनीष ने खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन के नामित नोडल अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट एसएन यादव से लिखित शिकायत की।

एफएसडीए टीम की पूछताछ में नरेश खत्री ने भविष्य में ऐसी गड़बड़ी न होने देने का भरोसा दिलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार ने रेस्टोरेंट संचालक को 15 दिनों के भीतर दोनों सेक्शन अलग-अलग करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें