ईद के त्योहार को देखते हुए शुक्रवार को राजधानी के विभिन्न रास्तों की यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया गया है।
यातायात डायवर्जन सुबह छह बजे से नमाज की समाप्ति तक लागू होगी। यह व्यवस्था ईद का चांद देखने के बाद ही लागू होगी।
इधर से न जाएं
-सीतापुर रोड व खदरा से आना वाला ट्रैफिक पक्के पुल से नहीं आ सकेगा।
-हरदोई रोड /बालागंज चुंगी से वाहन बड़े इमामबाड़े व टीले वाली मस्जिद की तरफ नहीं जा सकेंगे।
-कोनेश्वर चौराहे से घंटाघर का रास्ता बंद रहेगा।
-घंटाघर तिराहे से बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद तक नहीं निकलेंगे वाहन।
-चौक, नींबू पार्क तिराहे से वाहन नहीं जा सकेंगे।
-शाहमीना तिराहे से वाहन पक्का पुल की ओर ट्रैफिक बंद रहेगा।
-डालीगंज पुल से सीतापुर रोड पर जाने वाला रास्ता बंद रहेगा
-शाहमीना तिराहे से कैसरबाग होते हुए हरदोई रोड की ओर जाने वाले वाहन पक्के पुल पर नहीं जाएंगे
-रकाबगंज पुल से नक्खास व यहियागंज जाने पर रोक।
-राजेंद्र नगर तिराहे से ईदगाह तक का रास्ता बंद
-बाबूलाल हलवाई चौराहा व मास्टर कन्हैया लाल रोड से ईदगाह की ओर मनाही
-पीली कॉलोनी से कोई वाहन ईदगाह की ओर नहीं जाएगा।
-मोती झील कॉलोनी और अंजुमन चौराहे से ईदगाह की ट्रैफिक प्रतिबंधित
यहां से सिर्फ नमाजियों के वाहन जाएंगे।
-मिल एरिया से बुलाकी अड्डा होते हुए तुलसीदास मार्ग पर
-बुलाकी अड्डा तिराहे से लाल माधौ की ओर
-हैदरगंज से ईदगाह की ओर
-नाका से ऐशबाग की ओर
-यहियागंज व वाटर वर्क्स रोड से ईदगाह ऐशबाग की ओर
यहां से जाएं
-डालीगंज रेलवे क्रासिंग से बाएं मुड़कर कपूरथला चौराहे से आठ नंबर चौराहे होते हुए आईटी की ओर से।
-हरदोई रोड से आने वाले वाहन कोनेश्वर चौराहे की ओर से चौक चौराहा और मेडिकल क्रास होकर
घंटाघर, चौक, नींबू पार्क तिराहे से वाहन पार्क के पीछे मोड़ दिए जाएंगे।
-चौक से आने वाले वाहन कोनेश्वर चौराहा और मेडिकल क्रॉस होकर जा सकेंगे
-शाहमीना तिराहे से वाहन मेडिकल कॉलेज/डालीगंज पुल होकर जाएंगे।
-डालीगंज पुल से वाहन आईटी, कपूरथला और डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से निकलेंगे।
-एवरेडी तिराहे से मिल एरिया की ओर से बड़े वाहन मवैया ओवरब्रिज, राजाजीपुरम होकर जाएंगे।
-वाटर वर्क्स रोड से वाहन ईदगाह की ओर से यहियागंज तिराहे से नक्खास जा सकेंगे।
-रकाबगंज पुल से वाहन नाका, केजीएमयू होकर जाएंगे।
-ऐशबाग पुल के नीचे से वाहन मोतीनगर की ओर से गुजरेंगे।
-बाबूलाल हलवाई चौराहा से आने वाले वाहन चौराहे से दाहिने व बाएं मोड़ दिए जाएंगे।