सावन के प्रत्येक सोमवार (25 जुलाई, 1, 8 व 15 अगस्त) को भक्तों की भीड़ के चलते मनकामेश्वर मंदिर, कोनेश्वर मंदिर, झगडे़श्वर मंदिर (राजा बाजार), सिद्वनाथ मंदिर (नादन महल रोड) मार्गों की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।
वहीं, प्रत्येक बुधवार (20 व 27 जुलाई, 3 व 10 अगस्त) को बुद्धेश्वर मंदिर मोहान रोड पर वाहनों का डायवर्जन रहेगा। यह जानकारी एएसपी ट्रैफिक हबीबुल हसन ने दी।
इधर से न जाएं
- मनकामेश्वर मंदिर डालीगंज पुल, इक्का-तांगा स्टैंड से बंधा रोड होते हुए यातायात नहीं जाएगा।
- हनुमान सेतु बंधा रोड तिराहे से मनकामेश्वर मंदिर (बंधा रोड) की ओर ट्रैफिक नहीं जाएगा।
- बुद्धेश्वर चौराहे से बुद्धेश्वर मंदिर/आलमनगर रेलवे क्रॉसिंग की ओर यातायात बंद रहेगा।
इधर से जाएं
- मनकामेश्वर मंदिर से यह ट्रैफिक आईटी व डालीगंज पुल होकर अपने गतंव्य को जाएगा।
- हनुमान सेतु से आईटी/सुभाष चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- बुद्धेश्वर चौराहे से दुबग्गा/पारा थाना होते हुए जा सकेंगे।