मेंटेनेंस वर्क के चलते मरुधर एक्सप्रेस 24 मई को बदले हुए रूट से चलाई जाएगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वाराणसी से जोधपुर जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस (14863/14853/14865) 24 मई को अपने तय रूट की जगह बदले हुए रूट राईकाबाग-जोधपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
दूसरी ओर सोमवार को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस(14258) दिल्ली से बदले हुए समय दोपहर 12.55 बजे रवाना हुई। ऐसे ही 15044 काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस भी 12.55 बजे काठगोदाम से रवाना हुई। जबकि 14236 बरेली वाराणसी एक्सप्रेस शाम 5.35 बजे रवाना की गई।