फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन तक बदले रूट से चलेगी पंजाब मेल, मेमू ट्रेनों का कैंसिलेशन बढ़ा

Sun, 25 Aug 2019 12:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के रायबरेली रेलखंड पर मेंटीनेंस के काम के चलते रविवार से तीन दिनों तक पंजाब मेल बदले हुए रूट से चलेगी।

विज्ञापन


अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल (13006) रविवार से प्रतापगढ़ के बजाय उतरेठिया, सुल्तानपुर होते हुए जफराबाद के रास्ते जाएगी। वहीं जम्मूतवी राजेंद्रनगर अर्चना एक्सप्रेस (12356) 26 अगस्त को बाराबंकी, फैजाबाद, जफराबाद के रास्ते वाराणसी जाएगी।

पुरी, आनंदविहार नीलांचल एक्सप्रेस(12875) सोमवार को सुल्तानपुर के रास्ते लखनऊ आएगी। ऐसे ही लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस(14219/20) लखनऊ से रायबरेली के बीच 26 व 27 अगस्त को कैंसिल रहेगी। ट्रेन रायबरेली से वाराणसी तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों का कैंसिलेशन बढ़ा

दूसरी ओर पहले से निरस्त चल रही लखनऊ कानपुर मेमू, कानपुर लखनऊ मेमू, लखनऊ जंक्शन कानपुर मेमू, कानपुर लखनऊ मेमू, कानपुर लखनऊ मेमू, बाराबंकी कानपुर सेंट्रल मेमू व कानपुर सेंट्रल बाराबंकी मेमू 30 अगस्त तक कैंसिलेशन बढ़ा दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें