फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़े-गले खंभों को हटाकर नए लगाए, क्षतिग्रस्त की कराई मरम्मत

विज्ञापन
नए खंभे लगाती बिजली विभाग की टीम।
विज्ञापन
लखनऊ। लौलाई स्थित कांशीराम कॉलोनी के निवासियों को छह महीने से जारी जानलेवा खतरे से शुक्रवार को निजात मिल गई। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का बिजली निगम ने तत्काल संज्ञान लिया।
विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने गोमतीनगर जोन के मुख्य अभियंता सुशील गर्ग को तत्काल खंभे बदलने और मरम्मत के निर्देश दिए और कुछ ही घंटों के भीतर सुबह नौ बजे ठेकेदार की टीम ने मौके पर पहुंचकर काम शुरू कर दिया।

अधिशासी अभियंता धीरज कुमार ने बताया कि जो दो खंभे पूरी तरह गल चुके थे और जिनके गिरने की आशंका थी, उन्हें हटाकर नए पोल लगा दिए गए हैं। वहीं, जो खंभे 10 से 25 प्रतिशत तक गले थे, उन्हें लोहे की प्लेटों से कवर कर वेल्डिंग की गई और कंक्रीट से बेस मजबूत किया गया। विभाग का कहना है कि मरम्मत पूरे क्षेत्र में सभी जर्जर पोलों के ठीक होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

जेई की कार्यप्रणाली पर भड़के उपभोक्ता

समस्या का समाधान होने पर कॉलोनी के निवासी अमरजीत और मोहम्मद सगीर ने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया, लेकिन स्थानीय अधिकारियों के प्रति नाराजगी भी जताई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि लौलाई उपकेंद्र के जेई अमित यादव और अन्य कर्मी छह महीने से शिकायत अनसुना कर रहे थे। कई चक्कर लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई, लेकिन खबर छपते ही प्रशासन सक्रिय हो गया।

Iदो सड़े-गले खंभों को हटाकर नए पोल लगा दिए गए हैं। अन्य क्षतिग्रस्त खंभों की मरम्मत कराई जा रही है। शुक्रवार शाम पांच बजे तक दो खंभों की मरम्मत भी हो चुकी थी।I
विज्ञापन


I- सुशील गर्ग, मुख्य अभियंता, गोमतीनगर जोनI

नए खंभे लगाती बिजली विभाग की टीम।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें