फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोस्टर बेकार...मुसीबत बना आधार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ/गोसाईंगंज। आधार आवेदकों की सहूलियत के लिए डाक विभाग की ओर से जारी विशेष आधार शिविर के आयोजन का रोस्टर बेकार साबित हुआ। गोसाईंगंज क्षेत्र के तिकनियामऊ रसूलपुर के प्राथमिक विद्यालय में दूसरे दिन भी आवेदकों के आधार नहीं बनाए गए। समस्या लेकर पहुंचे आवेदकों को मायूस होना पड़ा।
विज्ञापन

डाक विभाग ने लखनऊ, अयोध्या, रायबरेली, बाराबंकी और सीतापुर के 31 स्थानों पर विशेष आधार शिविर लगाए जाने का कार्यक्रम जारी किया था। एक से 29 अगस्त तक अलग-अलग तिथियों और स्थानों पर आयोजित इन शिविरों में आवेदकों की आधार संबंधी समस्याएं दूर की जानी हैं। लखनऊ में जीपीओ की ओर से तीन और आठ अन्य स्थानों पर शिविर का रोस्टर जारी किया गया है। इसमें गोसाईंगंज क्षेत्र के तिकुनियामऊ रसूलपुर के प्राथमिक विद्यालय में एक से चार अगस्त तक शिविर लगाए जाने की बात कही गई थी।
सोमवार की दोपहर विद्यालय में शिविर नहीं लगा। रसूलपुर के पूर्व प्रधान कवि ने बताया कि आधार शिविर नहीं लगा है। उधर, शिविर में आधार संबंधी समस्या लेकर पहुंचे एडवोकेट अरविंद यादव को मायूस लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि काफी देर तक इंतजार किया लेकिन कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। कई अन्य आवेदक भी काम न होने पर वापस मायूस लौटे।
विज्ञापन

Iआधार शिविर रसूलपुर आशिक अली के पंचायत भवन में लगा था। कई लोगों के आधार भी बनाए गए। कभी कभार पूर्व निर्धारित स्थानों पर बिजली और अन्य सुविधाएं न मिलने पर स्थान बदला जाता है।
विज्ञापन

- एके मिश्रा, सीनियर सुपरिटेंडेंट, डाक विभागI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें