परिवहन निगम का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। परिवहन निगम के लखनऊ परिक्षेत्र के लिए 204 संविदा चालकों की भर्ती 29 व 30 जुलाई को होगी। अवध बस स्टेशन के ड्राइवर ट्रेनिंग एंड काउंसिलिंग सेंटर पर रोजगार मेला लगाया जाएगा।
परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि संविदा चालकों की भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता न्यूनतम आठवीं पास है। आयुसीमा न्यूनतम 23 वर्ष छह माह, लंबाई पांच फुट तीन इंच, भारी वाहन चलाने का दो साल पुराना हैवी लाइसेंस कम से कम होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी उपरोक्त दस्तावेज दो पासपोर्ट साइज फोटो, प्रमाणपत्र, लाइसेंस, आधार कार्ड, पैनकार्ड की छायाप्रतियां लेकर पहुंचे। रोजगार मेले में पहुंचने का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक का है। पहले टेस्ट में पास होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे टेस्ट के लिए आईडीटीआर रायबरेली भेजा जाएगा, जहां पास होने पर ही सफल माने जाएंगे। भर्ती से संबंधित जानकारी 8726005106, 87260051007, 8726005110 आदि पर हासिल की जा सकती है।
इतना मिलेगा पारिश्रमिक
संविदा चालकों को 2.06 रुपये प्रति किमी भुगतान मिलेगा। छह महीने तक लगातार ड्यूटी करने पर सात दिन का अतिरिक्त अवकाश व 1500 रुपये का भुगतान। दो वर्ष की निर्धारित सेवा पूरी करने पर नियमानुसार उत्कृष्ट श्रेणी के लिए पारिश्रमिक व प्रोत्साहन सहित 20726 रुपये मिलेंगे। दुर्घटना रहित बस संचालन पर अतिरिक्त प्रोत्साहन सुविधा मिलेगी। ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने पर 7.50 लाख रुपये व घायल होने पर दस हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। गंभीर रूप से घायल होने पर 25000 रुपये मिलेंगे। निगम की बसों में परिवार को पांच पारिवारिक यात्रा पास निःशुल्क मिलेंगे।