फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वाराणसी के रोेहित ने दो स्वर्ण जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राज्य फिन स्विमिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन वाराणसी के रोहित बिंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्डन डबल किया। उन्होंने बाईफिन की 800 और 400 मीटर स्पर्धाओं में स्वर्ण जीते। चैंपियनशिप में लखनऊ के भी अलग-अलग स्कूलों और संस्थाओं के करीब 500 खिलाड़ियों ने पदकों के लिए जोर आजमाइश की। इसमें सिटी मांटेसरी स्कूल के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा पदक जीते।
विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार ेको उत्तर प्रदेश अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन और फिन स्विमिंग सोसाइटी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक बाजपेई, विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह और पवन सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर साई की पूर्व कार्यकारी निदेशक रचना गोविल, पूर्व आरटीओ एके त्रिपाठी और उत्तर प्रदेश अंडरवाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे। इस दाैरान जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
ये रहे विजयी-
सीनियर पुरुष- 800 मीटर बाईफिन स्वर्ण-रोहित बिंद (वाराणसी), रजत अभिषेक कुमार (आगरा), 400 मीटर बाईफिन-स्वर्ण-रोहित बिंद (वाराणसी), रजत अभिषेक कुमार (आगरा), कांस्य-निखिल मिश्रा (देवरिया), 200 मीटर एपनिया मोनोफिन-स्वर्ण-अभिषेक भगेल (आगरा), रजत शिवाजी वर्मा (वाराणसी), रजत-सत्यम साहनी (वाराणसी) 50 मीटर एपनिया मोनोफिन-स्वर्ण-सुमित साहनी (वाराणसी), रजत अंश खुराना (लखनऊ), कांस्य-मो. आयान (अयोध्या)। सीनियर महिला 400 मी. बाईफिन-स्वर्ण-प्रशस्ती राठौर (आगरा), 50 मीटर एपनिया मोनोफिन-स्वर्ण-रूद्राशी राठौर, (आगरा), जूनियर पुरुष-400 मीटर बाईफिन-स्वर्ण-सत्यम साहनी (वाराणसी), रजत आदर्श शर्मा (वाराणसी), कांस्य-विहान चन्द्रा (लखनऊ), 200 मीटर सरफेस मोनोफिन-स्वर्ण-कार्तिक साहनी (वाराणसी), रजत-अभिषेक कनोजिया (इटावा), कांस्य आदविक कौशिक लखनऊ, जूनियर महिला:-400मीटर बाईफिन-स्वर्ण-प्रशस्ती राठौर (आगरा), 200 मीटर बाईफिन स्वर्ण-सानवी यादव (आगरा) रजत-श्रेजल (देवरिया), कांस्य-रिद्धी (लखनऊ), 50 मी. एपनिया मोनोफिन-स्वर्ण-रूद्राशी राठौर (आगरा)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें