फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्त्री रोगों में रोबोटिक सर्जरी ज्यादा सुरक्षित

विज्ञापन
रोबोटिक सर्जरी के बारे में बताते डॉ. डेविन गार्जा।
विज्ञापन
लखनऊ। अमेरिका के रोबोटिक सर्जन डॉ. डेविन एम गार्जा ने बुधवार को शहीद पथ स्थित काॅर्पोरेट हॉस्पिटल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की रोबोटिक सर्जन और निदेशक, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, डॉ. नीलम विनय के साथ मिलकर रोबोटिक सर्जरी के नए आयामों और तकनीकों पर चर्चा की।
विज्ञापन

डॉ. नीलम ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी ने स्त्री रोग से जुड़ी जटिल सर्जरी को अधिक सुरक्षित और सटीक बना दिया है। इसमें दर्द कम होता है, खून भी कम बहता है। ज्यादातर मरीज 24 से 48 घंटे के भीतर अस्पताल से छुट्टी पा लेते हैं और 2 से 3 हफ्तों में अपनी दिनचर्या शुरू कर देते हैं। इस दौरान डॉ. गार्जा ने लाइव रोबोटिक सर्जरी देखी, सर्जिकल टीम के साथ बातचीत की और जटिल मामलों में अपनाई जाने वाली एडवांस्ड तकनीकों पर चर्चा की।

रोबोटिक सर्जरी के बारे में बताते डॉ. डेविन गार्जा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें