फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवींद्रपल्ली में लॉजिस्टिक कंपनी के कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती, सात नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

Tue, 02 Mar 2021 02:05 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

रवींद्रपल्ली स्थित बिजी बीस लॉजिस्टिक सल्यूशन प्रा. लि. के कार्यालय में सोमवार रात डकैतों ने धावा बोल दिया। असलहे से लैस सात बदमाशों ने तीन कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटा और कार्यालय में रखे पांच लाख रुपये लूट ले गए। इस दौरान आधा घंटे तक तोड़फोड़ भी की।

विज्ञापन


पुणे की कंपनी का 15 दिसंबर को रवींद्रपल्ली में कार्यालय खुला है। इससे पहले इंदिरानगर सी ब्लॉक में ऑफिस था। कंपनी सुपरवाइज आलोक दीक्षित के मुताबिक सोमवार रात 10.30 बजे कार्यालय में उनके साथ सहयोगी आलोक सिंह व रवि थे। इसी दौरान अचानक सात बदमाश घुसे और तीनों को असलहे की नोंक पर बंधक बना लिया। विरोध पर कर्मचारियों को जमकर पीटा और कार्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दी। आलोक के मुताबिक कनपटी पर असलहा लगा कार्यालय में रखे करीब पांच लाख रुपये बटोर लिया। इसके बाद जाते समय भी उनकी पिटाई की।

आधे घंटे तक कार्यालय में रहे बदमाश
आलोक के मुताबिक कार्यालय की रोजाना की वसूली पांच से सात लाख रुपये है। शाम को आई नकदी दूसरे दिन बैंक में जमा की जाती है। हमला करने के दौरान बदमाशों ने सारा सामान बिखेर दिया। आधे घंटे बाद किसी तरह मुक्त होने के बाद आलोक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने थाने को सूचना दी।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर प्रशांत मिश्रा के मुताबिक कर्मचारियों ने करीब 11 बजे सूचना दी। दो टीमें आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर पुलिस के हाथ लगी है। वहीं, वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर, संयुक्त पुलिस आयुक्त नीलाब्जा चौधरी, डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर, एडीसीपी प्राची सिंह सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम ब्रांच के अलावा फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें