फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुठभेड़ में लूट के आरोपी के पैर में लगी गोली, दूसरा भी गिरफ्तार

Sun, 22 Feb 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल आरोपी को ले जाती पुलिस।
विज्ञापन
लखनऊ। गाजीपुर के सर्वाेेदयनगर इलाके में 19 फरवरी की दोपहर विमला श्रीवास्तव से चेन लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो लुटेरों से शनिवार देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से एक आरोपी चिनहट निवासी मोहम्मद रानू घायल हो गया, जबकि उसके साथी महानगर निवासी रिजवान को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक लूट की वारदात का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला था। फुटेज के आधार पर पुलिस की तीन टीमों को लुटेरों की तलाश में लगाया गया था। शनिवार रात करीब 12 बजे के आसपास पुलिस टीम ने सर्वोदयनगर बंधे के पास काले रंग की स्कूटी सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे। उनका पीछा किया गया तो स्कूटी सवार एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी और बदमाश रानू के बायें पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी रिजवान मौके से पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास दोे तमंचे, लूटी गई चेन और चोरी की स्कूटी बरामद की है। घायल बदमाश रानू को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए लुटेरे रिजवान से पूछताछ की जा रही है।

मुठभेड़ में घायल आरोपी को ले जाती पुलिस।

मुठभेड़ में घायल आरोपी को ले जाती पुलिस।

मुठभेड़ में घायल आरोपी को ले जाती पुलिस।

मुठभेड़ में घायल आरोपी को ले जाती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें