फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटकर भाग रहे बदमाशों ने ग्रामीणों पर की फायरिंग, एक घायल

विज्ञापन
बदमाशों की फायरिंग में जख्मी सुरेश रावत। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
काकोरी के टिकैतगंज गांव के पास हरदोई रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा लगाकर युवक से मोबाइल लूट लिया और बाइक छीनकर भागने लगे।
विज्ञापन

पीड़ित के शोर मचाने पर ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें एक युवक के पैर में गोली लग गई।
इसके बाद बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने घायल को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया है।
इंस्पेक्टर रामेश्वर कुमार के मुताबिक, मलिहाबाद के मोहम्मदनगर निवासी सुनील कुमार काकोरी में कढ़ाई वाली मशीन चलाता है। मंगलवार को देर रात नौ बजे बाइक से घर जा रहा था।
गोलकुआं के टिकैतगंज के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर सुनील की बाइक रुकवा ली। इसके बाद तमंचा लगाकर मोबाइल लूट लिया।
दूसरे बदमाश ने जेब से बाइक की चाबी निकाल ली। सुनील के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे। टिकैतगंज का सुरेश रावत सबसे आगे था। उसने बदमाशों को दौड़ा लिया।
विज्ञापन

भीड़ से घिरता देख बदमाशों ने बाइक छोड़ दी। इसके बाद भागते समय फायरिंग कर दी। एक गोली सुरेश रावत के पैर में जा लगी और वह वहीं गिर गया।
दोनों बदमाश पैदल ही मलिहाबाद की तरफ भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी काकोरी भेजा, हालत गंभीर देख बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, बाइक कब्जे में ले ली गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

सुनील का मोबाइल और बाइक लूट ले गए बदमाश। - फोटो : ??? ?????

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें