फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
लखनऊ पहुंचे अभ्यर्थी।
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को प्रदेशभर में होगी। इसमें 28 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। इनकी सुविधा के लिए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने रोडवेज के प्रबंध निदेशक पीएन सिंह को क्षेत्रीय प्रबंधकों और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को विशेष निर्देश जारी करने को कहा है। मंडल व जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। ये अधिकारी जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। प्रमुख बस स्टेशनों पर परीक्षा सहायता डेस्क स्थापित किए जाएंगे। यहां अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन और आवश्यक जानकारी मिलेगी। परीक्षा केंद्रों तक पहुंच के लिए बसों का अस्थायी रूट डायवर्जन व अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
यात्री सुविधाएं और सुरक्षा पर फोकस

परिवहन राज्यमंत्री ने पर्याप्त बसें, चालक और परिचालक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बसों की उपलब्धता और संचालन की निगरानी वास्तविक समय में और जीपीएस प्रणाली से की जाएगी। सभी बस स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली सक्रिय रहेगी। साफ-सफाई, पेयजल और प्रसाधन जैसी यात्री सुविधाएं चौबीसों घंटे मिलेंगी। सभी बसें तकनीकी रूप से सुरक्षित होंगी और उनमें आवश्यक उपकरण उपलब्ध रहेंगे।

लखनऊ पहुंचे अभ्यर्थी।

लखनऊ पहुंचे अभ्यर्थी।

लखनऊ पहुंचे अभ्यर्थी।

लखनऊ पहुंचे अभ्यर्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें