फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोडवेज परिचालक पर यात्री को उतारने का आरोप, शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग से हैदरगढ़ जाने वाली रोडवेज बस के परिचालक और यात्री अभिनव श्रीवास्तव की कहासुनी हो गई। आरोप है कि मामला बढ़ने पर परिचालक ने गालीगलाैज किया और यात्री को बस से उतार दिया। मामला आलमबाग बस अड्डे का है। यात्री अभिनव श्रीवास्तव के अनुसार वह बुधवार को बस संख्या यूपी 78 जेटी 8322 से हैदरगढ़ जाने के लिए बस में सवार हुए। आलमबाग बस अड्डे पर उन्होंने परिचालक अनुज कुमार वर्मा से बस के रूट के बारे में पूछा। परिचालक ने बताया कि बस प्रयागराज जाएगी। यात्री अभिनव ने पूछा कि बस हैदरगढ़ डिपो की है, वहां नहीं जाएगी क्या। इस पर परिचालक भड़क गया। उसने अभद्रता की और यात्री को बस से उतार दिया। नाराज यात्री ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें