फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के चारबाग से कानपुर के लिए चलेंगी बसें, बरतनी होगी ये सावधानियां

Mon, 01 Jun 2020 01:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कैसरबाग में बस में सैनिटाइजेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ के चारबाग, आलमबाग और कैसरबाग बस अड्डों से 68 दिन के बाद सोमवार से रोडवेज बसें चलना शुरू हो जाएंगी। लेकिन चारबाग से सिर्फ  कानपुर के लिए बसें चलाई जाएंगी। जबकि कैसरबाग बस अड्डे से बाराबंकी, सीतापुर, लखीमपुर, गोला, हरदोई, बहराइच, गोंडा व बलरामपुर और  आलमबाग टर्मिनल से रायबरेली, लालगंज, फतेहपुर, मौरावां, पुरवा, सुल्तानपुर, आगरा, मथुरा, झांसी, बांदा, हमीरपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, गोरखपुर, आजमगढ़ और गाजियाबाद जाने के लिए बसें मिलेंगी।
विज्ञापन


प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने बताया कि कम यात्रियों वाले रूट पर बसें चलाने का फैसला बाद में किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधकों और सेवा प्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। यूपी के बाहर बस संचालन को लेकर आठ जून के बाद निर्णय लिया जाएगा।

यात्री खड़े होकर नहीं करेंगे सफर

बस में खड़े होकर कोई यात्री सफर करता मिलेगा तो कंडक्टर जिम्मेदार होगा। रूटीन बसों की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यात्रियों को बस में ही टिकट लेना होगा। अभी ऑनलाइन सीटों की बुकिंग नहीं होगी। 

यह सावधानी बरतनी होगी
बिना मास्क पहने बस से नहीं कर पाएंगे सफर
थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद बस में मिलेगा प्रवेश
दैनिक यात्रियों के लिए एमएसटी मान्य नहीं होगी।
विज्ञापन

सिटी बसें और ऑटो-टेंपो आज से भरेंगे फर्राटा

लखनऊ में सोमवार से सिटी बसें और ऑटो-टेंपो फर्राटा भरने लगेंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान 180 सिटी व 40 इलेक्ट्रिक बसें दो पालियों में चलेंगी। सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी आरके मंडल ने बताया कि बिना मास्क यात्री सिटी बस में सफर नहीं कर पाएंगे।

चालक और परिचालक मास्क और ग्लव्स पहनकर ही ड्यूटी करेंगे। बसों का नियमित सैनिटाइजेशन होगा। गोमतीनगर और दुबग्गा से सिटी बसों का संचालन सोमवार से शुरू होगा। उधर, मुख्य सचिव के आदेश के बाद लखनऊ ऑटो रिक्शा थ्रीव्हीलर संघ और लखनऊ ऑटो ओनर्स चालक वेलफेयर एसोसिएशन ने सोमवार से ऑटो-टेंपो चलाने का निर्णय लिया है।

क्षमता से अधिक सवारी मिलने पर वाहन सीज कर दिया जाएगा। सैनिटाइजर रखना व चालकों को मास्क और ग्लब्स पहनना अनिवार्य होगा। अध्यक्ष पंकज दीक्षित ने बताया कि पहले दिन 50 फीसदी ही ऑटो चलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें