फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कोहरे में नहीं चलेंगी रोडवेज की बसें, दृश्यता कम होते ही ढाबा, पेट्रोल पंप पर खड़ी कर देने के निर्देश

Thu, 28 Dec 2023 07:30 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी रोडवेज की बसें घने कोहरे में नहीं चलेंगी। किसी प्रकार की दुर्घटना से बचाने के लिए सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन
कोहरे में नहीं चलेंगी बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश में सुबह बढ़ते कोहरे और कम दृश्यता के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों का संचालन नहीं होगा। निगम की ओर से इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। परिवहन विभाग ने निर्देश दिए हैं कि बस स्टैंड से बस रवाना होने से पहले चालक और परिचालक को पाबंद किया जाए कि कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की स्थिति में बस का संचालन नहीं करें। 

विज्ञापन


बस को निकटवर्ती बस स्टेशन व यात्री प्लाजा, ढाबे, पेट्रोल पम्प, पुलिस थाना अथवा अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर रोक दें। कोहरा समाप्त होने के बाद ही बसों का संचालन पुनः प्रारंभ किया जाए। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि बस चालक कोहरे के समय किसी भी दशा में मार्ग के विपरीत दिशा में स्थित ढाबे पर बसों को न ले जाएं।

चेकिंग स्टाफ भी इस बात का विशेष ध्यान रखे कि बस को मुख्य सड़क पर खड़ा न किया जाए। प्रत्येक बस स्टेशन बस चालकों को उनके मार्ग पर कोहरे की स्थिति की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें