फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाइक सवार को रौंदते हुए खंती में गिरी रोडवेज बस

Tue, 16 Jun 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रंजीत की फाइल फोटो।
विज्ञापन
निगोहां। क्षेत्र में सोमवार सुबह दखिना गांव में 46 यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही रायबरेली डिपो की बस बाइक सवार को रौंदते हुए डिवाइडर तोड़कर सड़क किनारे बनी खंती में जा गिरी। बाइक सवार का शव क्षत विक्षत हो गया। वहीं, हादसे के कारण कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

रायबरेली के बछरावां छोट खेड़ा गांव निवासी रंजीत कुमार (28) सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित निजी दवा कंपनी में काम करते थे। सोमवार सुबह वह बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। करीब नौ बजे वह निगोहां के दखिना गांव पहुंचे थे तभी उनके पीछे चल रही कार उनकी बाइक से टकरा गई। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। वहीं, पीछे से आ रही बस उन्हें रौंदते हुए डिवाइडर की रेलिंग तोड़कर सड़के किनारे बनी खंती में जा गिरी।
बस को सामने से आता देख कार सवार भी घबरा गया। उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। घटना से बस में बैठे यात्रियों में चीखपुकार मच गई। गनीमत रही कि उन्हें कुछ नहीं हुआ। खुद को घिरता देख आरोपी चालक बस छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

दो भागों में बंट गया बाइक सवार शव
हादसा इतना भीषण था कि रंजीत का शव कमर से दो हिस्सों में बंट गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने रंजीत के पास से मिले मोबाइल के जरिये उनके घरवालों को घटना की जानकारी दी। फिर बस में सवार सभी 46 यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया। थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि रंजीत के घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी बस चालक का पता लगाया जा रहा है।

रंजीत की फाइल फोटो।

रंजीत की फाइल फोटो।

रंजीत की फाइल फोटो।

रंजीत की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें