फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार साल बाद हैदरगढ़ मार्ग पर चली रोडवेज की बस

Sun, 07 Apr 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। परिवहन निगम से रायबरेली-महराजगंज-हैदरगढ़ (बाराबंकी) के लिए चार साल बाद बस सेवा फिर शुरू कर दी गई है। इस मार्ग पर अब तक डग्गामार वाहन ही संचालित हो रहे थे। रायबरेली से सुबह 10 और शाम पांच बजे बस हैदरगढ़ के लिए रवाना होगी। किराया भी 65 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष प्रमोद भास्कर ने बताया कि करीब चार साल पहले हैदरगढ़ मार्ग पर रोडवेज की बस संचालित हो रही थी। वर्तमान समय में बस सेवा बाधित थी। इससे यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा था। अब रोजाना बस का संचालन होगा।

बस रायबरेली डिपो से सुबह 10 बजे हैदरगढ़ को जाएगी। दोपहर में 12.30 बजे हैदरगढ़ से रायबरेली आने के बाद शाम पांच बजे दोबारा हैदरगढ़ जाएगी। रात में हैदरगढ़ में रुकने के बाद अगले दिन सुबह सात बजे रवाना होने के बाद सुबह नौ बजे रायबरेली पहुंचेगी। बस के साथ ही चालक और परिचालक की ड्यूटी लगाकर बस संचालित करा दी गई है।
विज्ञापन


रायबरेली डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ के निर्देश पर रायबरेली से महराजगंज होते हुए हैदरगढ़ मार्ग पर बस का संचालन शुरू कराया गया है। मार्ग पर यात्रियों को बेहतर बस सेवा मुहैया कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें