फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा होगा रोडवेज बस का सफर: 100 किमी के सफर के लिए देना होगा 10 रुपये ज्यादा

Sat, 28 Dec 2019 09:26 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
रोडवेज बसों का किराया दस पैसे प्रति किमी महंगा होगा। किराए में वृद्धि से हर 100 किमी के सफर पर यात्रियों को 10 रुपये ज्यादा खर्च करना होगा। परिवहन निगम के निदेशक मंडल की शुक्रवार को हुई बैठक में इस पर सहमति बन गई है। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) की बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। 
विज्ञापन


उसकी स्वीकृति मिलते ही बढ़ा हुआ किराया लागू किया जा सकेगा। निगम के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक डॉ. राजेशखर व विशेष सचिव डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र की मौजूदगी में किराया बढ़ाने का फैसला लिया गया।

नया किराया लागू होने से लखनऊ से सीतापुर के बीच 80 किमी दूरी का किराया करीब 106 रुपये हो जाएगा। अभी इसके लिए 98 रुपये देने पड़ते हैं। ऐसे ही गोरखपुर का सफर करीब 30 रुपये महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसलिए बढ़ा रहे किराया

- डीजल की बढ़ी हुई कीमत
- कर्मचारियों की वेतन-वृद्धि
- बसों का बेहतर संचालन
- यात्रियों को बेहतर सुविधाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें