फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोडवेज बस का ब्रेक फेल, डिवाइडर पर चढ़ी, पलटने से बची

विज्ञापन
जानकारी देता चालक और डिवाइडर पर चढ़ी बस।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ से मौरावां जा रही हैदरगढ़ डिपो की रोडवेज बस (यूपी 33 टी 8641) के शुक्रवार शाम को ब्रेक फेल हो गए। बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, यात्रियों को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन


बस में 10 यात्री थे। चालक प्रेमशंकर व परिचालक रामकुमार ने बताया कि बस जैसे ही रायबरेली रोड पर हैवतमऊ मवैया के पास पहुंची, ब्रेक फेल हो गए। चालक ने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान सड़क पर अन्य लोग घायल न हों, इसलिए बस डिवाइडर की ओर कर दी गई। इससे बस डिवाइडर पर चढ़ गई और झटके के साथ रुक गई। बस आगे से क्षतिग्रस्त हो गई।
उतरेटिया में लीक हुआ था ब्रेक का प्रेशर

ध्यान देने लायक बात यह है कि बस जब आलमबाग से मौरावां के लिए रवाना हुई और उतरेटिया के पास पहुंची तो उसके ब्रेक का प्रेशर लीक हो गया था। इससे बस रुक गई और ड्राइवर ने मिस्त्री को बुलाकर प्रेशर ठीक कराया। इसके बाद आगे बढ़ने पर हैवतमऊ मवैया पर ब्रेक फेल हो गए।
विज्ञापन

यात्री बोले, घबरा गए थे सभी

उतरेटिया से बस में सवार हुए मौरावां निवासी प्रेमशंकर यादव बोले कि ब्रेक फेल होने पर बस के अंदर तेज आवाज हुई और बस लहराने लगी। यात्री घबरा गए। बस के सकुशल रुकने पर जान में जान आई।

जानकारी देता चालक और डिवाइडर पर चढ़ी बस।

जानकारी देता चालक और डिवाइडर पर चढ़ी बस।

जानकारी देता चालक और डिवाइडर पर चढ़ी बस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें