फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कानपुर जा रही बस बीच रास्ते खराब, बेल्ट टूटी

विज्ञापन
कानपुर जा रही बस बीच रास्ते खराब, बेल्ट टूटी
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग से कानपुर जा रही रोडवेज बस बुधवार दोपहर अचानक रास्ते में खराब हो गई। आजाद नगर डिपो की बस कानपुर हाईवे स्थित बंथरा में पिलर संख्या पी-49 के पास खराब हुई, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चालक ने गाड़ी सड़क के किनारे लगाकर जांची तो बेल्ट टूटी हुई मिली। उसने आसपास किसी मैकेनिक की दुकान की तलाश शुरू की। लेकिन जब मैकेनिक नहीं मिला तो विभाग के वर्कशॉप से संपर्क किया। काफी देर इंतजार के बाद शाम करीब छह बजे जब मैकेनिक आया तो उसने बेल्ट लगाकर गाड़ी ठीक की। इसके बाद ही चालक परिचालक के साथ खाली बस लेकर आगे के लिए रवाना हुआ। उधर बीच रास्ते में बस के खराब होने से यात्रियों को दिक्कतें हुईं, उन्हें दूसरी बसों से रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें