माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन अमृत भारत ट्रेनों की सौगात हाल ही में दी है, उसमें मालदा टाउन से गोमतीनगर के लिए चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को पटरी पर उतर आएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 13435 अमृत भारत एक्सप्रेस 24 जुलाई से नियमित रूप से चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार शाम 7:25 बजे रवाना होगी और शुक्रवार दोपहर 3:40 बजे गोमतीनगर स्टेशन पहुंचेगी। मालदाटाउन से गोमतीनगर के लिए स्लीपर श्रेणी में 419 सीटें खाली हैं। इनका किराया 540 रुपये है। वहीं वापसी में 25 जुलाई से 13436 अमृत भारत एक्सप्रेस गोमतीनगर से शुक्रवार शाम 6:40 बजे चलकर मालदा टाउन शाम 4:40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में 486 सीटें खाली हैं। ट्रेन में स्लीपर और जनरल की 22 बोगियां होंगी। ट्रेन न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुलतानगंज, जमालपुर, अभयपुर, कुईल, शेखपुर, नवादा, तिलैया, गया, देहरी आन सोन, सासाराम, भबुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट स्टेशनों पर रुकेगी।