अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर पीपरपुर रेलवे स्टेशन मोड़ के पास मंगलवार रात करीब 9:30 बजे सुल्तानपुर की ओर से आ रही एंबुलेंस की बहराइच डिपो की बस से आमने सामने टक्कर हो गई ।
हादसे में एंबुलेंस चालक इजहार शेख (32) निवासी माहिम, थाना माहिम, मुंबई की मौके पर मौत हो गई। साथी अतुल लक्ष्मण राठौर (28) निवासी बोधेगाव थाना ठाणे, महाराष्ट्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल सुल्तानपुर भेजा गया।
पुलिस ने मृतक के परिजनों व एंबुलेंस के मालिक से वार्ता कर दिया सूचना दे दी है।