फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड टॉपर्स के घर-स्कूल तक बनेंगी चकाचक सड़कें, बोर्ड लगाकर लिखा जाएगा छात्र-छात्रा का विवरण

Sat, 27 Jun 2020 08:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में टॉप-20 स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं के घरों व स्कूलों तक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ नाम से पक्की सड़कें बनाई जाएंगी। वहां एक बड़ा बोर्ड लगाकर छात्र-छात्रा का पूरा विवरण लिखा जाएगा। इससे छात्रों का मनोबल बढ़ेगा और उनके गांव व स्कूल का भी नाम रोशन होगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आईसीएसई और सीबीएसई बोर्ड में सफल होने वाले टॉप ट्वेंटी छात्र-छात्राओं के घरों तक भी पक्की सड़कें बनवाई जाएंगी।   

मौर्य के निर्देशन में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ योजना चलाई जा रही है। इसके तहत वर्ष 2017 के 24 मेधावी छात्रों के निवास स्थल तक 7.40 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण व मरम्मत कार्य कराया गया। वर्ष 2018 के 89 मेधावी छात्रों के निवास स्थल तक 23.17 करोड़ की लागत से सड़कें बनवाई गईं। 2019 के मेधावी छात्रों के निवास स्थल तक 9.89 करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण व मरम्मत कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें