फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें बदहाल, रखरखाव नहीं कर पा रही भाजपा सरकार : अखिलेश यादव

Sat, 13 Jul 2019 11:37 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ से कन्नौज तक की यात्रा के बाद सड़कों की बदहाली पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि सड़कें बदहाल हैं और भाजपा सरकार उनका रखरखाव नहीं कर पा रही है। राजधानी की सड़कों का हाल सबके सामने है। सरकार इसी तरह हाईवे को भी खराब करना चाहती है। हाईवे पर दुर्घटनाओं के प्रति भाजपा संवेदन शून्य बनी हुई है। भाजपा की दिलचस्पी सिर्फ टोल टैक्स वसूलने में ही है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर अभी दर्दनाक हादसा हुआ। इन दुर्घटनाओं में जनधन की हानि होती है। हाईवे पर पुलिसिंग की व्यवस्था नहीं है। पहले जो सुविधाएं थी उन्हें भी बर्बाद कर दिया गया है। भाजपा सरकार को इसकी फिक्र ही नहीं है कि यातायात सुगम और सुरक्षित हो। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की लागत में भाजपा राज में लगातार वृद्धि के चलते उसके निर्माण पर पहले से घोषित व्यय से दोगुना खर्च आ रहा है। 
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष ने किसानों की बदहाली के लिए भी सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि भाजपा किसानों की आय दोगुनी करने की बड़ी-बड़ी बातें करती है पर अभी तक ठोस उपाय नहीं बता पाई है। समाजवादी सरकार में किसानों की आय बढ़ाने के लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किनारे मंडियां स्थापित करने की योजना शुरू हुई थी।

कन्नौज में आलू मंडी, मैनपुरी में अनाज, सब्जी, फल, लहसुन के लिए मंडियां स्थापित होनी थी। इससे किसान लाभान्वित होते। मलिहाबाद में आम मंडी प्रस्तावित थी। भाजपा सरकार ने मंडी निर्माण कार्यों को रोक दिया है। 

निवेश पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो अव्यवस्था पैदा की है उससे प्रदेश में कोई भी निवेशक पूंजी निवेश में दिलचस्पी नहीं ले रहा है। राज्य सरकार इस संबंध में श्वेत पत्र जारी करे ताकि उनकी बयानबाजी की हकीकत सामने आ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें