फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़कें लबालब, राहगीर परेशान

विज्ञापन
बारिश के बाद अलीगंज में सड़क पर भरा पानी।
विज्ञापन
लखनऊ। तेज बारिश से बृहस्पतिवार दोपहर सड़कें फिर लबालब रहीं। आशियाना, जानकीपुरम, गोमतीनगर, कपूरथला, अलीगंज सहित कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बारिश से सड़कों की गिट्टी भी उधड़ गई। अलीगंज के रामराम बैंक चौराहा, गोमतीनगर में एलडीए दफ्तर के सामने पानी भर गया। हजरतगंज में सहारागंज के पास जलभराव रहा। नगर निगम को जगह-जगह पंप लगवाकर पानी निकलवाना पड़ा।



नगर निगम कार्यालय की छत टपकी

बारिश के दौरान नगर निगम जोन-2 कार्यालय की छत टपकने लगी। इससे मेज, कुर्सी और फाइलें भीग गईं। नगर निगम कर्मचारी संघ के महामंत्री शमील एखलाक ने कहा कि कार्यालय की मरम्मत कराने की जरूरत है।
विज्ञापन


आज भी झमाझम के आसार

लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार को जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी झमाझम के आसार जताए हें। इससे पहले दोपहर तक धूप खिली रहने से दिन के पारे में 2.3 डिग्री का उछाल आया। दोपहर दो बजे बारिश के बाद शाम तक मौसम सुहाना हो गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री की उछाल के साथ 34.6 डिग्री रहा। रात का तापमान 0.7 डिग्री की गिरावट के साथ 24.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक राजधानी में बूंदाबांदी का दौर चार दिनों तक जारी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें