फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क गड्ढों में तब्दील, राहगीर गिरकर हो रहे चोटिल

Wed, 20 Aug 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
.बसखारी ब्लॉक के समउखानपुर से हरदासपुर को जाने वाली बदहाल सड़क।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बसखारी ब्लॉक के समउखानपुर से हरदसापुर गांव तक करीब साढ़े तीन किमी सड़क एक दशक से गड्ढों में तब्दील हो है। यह मार्ग एक दर्जन गांव के हंसवर को जाने का मुख्य मार्ग है।
विज्ञापन

नरकटा बैरागीपुर, तिलकारपुर , हरदासपुर, नौरहनीरामपुर, नगदरपुर, तुरसमपुर का यह आगवामन का मुख्य मार्ग है। एक दशक से अधिक समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने से आए दिन हादसों में लोग घायल हो रहे हैं। इस मार्ग पर एक इंटर कॉलेज के साथ ही डिग्री कॉलेज भी संचालित हैं। ऐसे में बड़ा हादसा होने का भय बना रहता है। स्थानीय निवासी बृजेंद्र सिंह, श्रवण भारती, आत्माराम, राम प्रकाश और नरकटा बैरागीपुर प्रधान प्रतिनिधि बैजनाथ ने बताया की कई बार इस सड़क की मरम्मत के लिए प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
-
तत्काल मरम्मत की जरूरत
फोटो- 22
हरदासपुर के बृजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कई सालों से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। इसलिए इस सड़क पर गड्ढे हो गए है। इस पर चलना दुश्वार हो गया है। इसका निर्माण कराया जाना अत्यंत जरूरी है।
विज्ञापन


हाेते हैं हादसे
फोटो-23
हरदासपुर के आत्मा राम ने बताया की आए दिन सड़क के गड्ढों की चपेट में आकर राहगीर और स्कूली बच्चे हादसे का शिकार हो रहे हैं। कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी निर्माण नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें