फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या की पॉलिथीन से लखनऊ में बनेगी सड़क, जब्त कैरीबैग के उपयोग की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या की पॉलिथीन से लखनऊ में बनेगी सड़क, जब्त कैरीबैग के उपयोग की तैयारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
अयोध्या में जब्त की जा रही पॉलिथीन का उपयोग कर अब लखनऊ में सड़कें बनाई जाएंगी। इसके लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) से अयोध्या नगर निगम के अधिकारियों ने संपर्क किया है।
लखनऊ नगर निगम से पहले ही एलडीए जब्त पॉलिथीन लेकर इसके उपयोग पर सहमति बना चुका है। एलडीए के मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह ने बताया कि नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के निर्देश पर अयोध्या के नगर आयुक्त ने संपर्क किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक उनके पास पांच टन से अधिक पॉलिथीन कैरीबैग जमा हो गए हैं। जब्त हो रही पॉलिथीन का निस्तारण जरूरी है।
एलडीए का अयोध्या में जाकर प्लांट लगाने और सड़क बनाने का काम काफी जद्दोजहद वाला होता।
ऐसे में सहमति यह बनी है कि अयोध्या नगर निगम अपने खर्च पर पूरी पॉलिथीन एलडीए को भेजेगा। इसके बाद इससे लखनऊ में सड़क बनाने में खपाया जाएगा।
एलडीए ने अयोध्या और लखनऊ नगर निगम से मिलने वाली जब्त पॉलिथीन के उपयोग के लिए खुद का वेयर हाउस तैयार किया है।
इस वेयर हाउस में पॉलिथीन कैरीबैग को छोटे-छोटे टुकड़े में काटने का काम होगा। इस पॉलिथीन को निजी कंपनी के प्लांट पर ले जाया जाएगा।
वहां कंप्यूटराइज्ड प्लांट पर इसे बिटुमिन में मिला दिया जाएगा। इस बिटुमिन का उपयोग सड़क बनाने में होगा।
दूसरे शहरों के लिए भी खोला विकल्प
मुख्य अभियंता का कहना है कि लखनऊ और अयोध्या के अलावा अगर कोई तीसरा नगर निगम भी पॉलिथीन हमें उपलब्ध कराता है तो हम उसका भी उपयोग करेंगे। हम इसके लिए अपनी क्षमता को भी बढ़ा रहे हैं। इस साल करीब 25 टन पॉलिथीन सड़क बनाने में खपाने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें