फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेड़ों की टहनियों से ढकी सड़क, निगम ने शुरू की छंटाई

विज्ञापन
पेड़ों की टहनियों की छंटाई करती टीम।
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के गोखले मार्ग, अशोक मार्ग, डालीबाग आदि प्रमुख मार्गों के किनारे हरियाली के लिए लगाए गए विभिन्न प्रकार के पेड़ों की टहनियों से सड़कें ढकने लगी हैं। इससे दुर्घटना और आंधी-बारिश के दौरान सड़क पर पेड़ों के गिरने की घटनाओं की आशंका बनी हुई है। पिछले दिनों आंधी-बारिश के दौरान शहर के कई स्थानों पर पेड़ों के गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसे ध्यान में रखते हुए शहर के इन प्रमुख मार्गों पर पेड़ों की टहनियों की छंटाई शुरू कर दी गई है। रविवार को अवकाश के बाद भी नगर निगम की टीम अशोक मार्ग पर टहनियों की छंटाई करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें