पेड़ों की टहनियों की छंटाई करती टीम।
लखनऊ। शहर के गोखले मार्ग, अशोक मार्ग, डालीबाग आदि प्रमुख मार्गों के किनारे हरियाली के लिए लगाए गए विभिन्न प्रकार के पेड़ों की टहनियों से सड़कें ढकने लगी हैं। इससे दुर्घटना और आंधी-बारिश के दौरान सड़क पर पेड़ों के गिरने की घटनाओं की आशंका बनी हुई है। पिछले दिनों आंधी-बारिश के दौरान शहर के कई स्थानों पर पेड़ों के गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसे ध्यान में रखते हुए शहर के इन प्रमुख मार्गों पर पेड़ों की टहनियों की छंटाई शुरू कर दी गई है। रविवार को अवकाश के बाद भी नगर निगम की टीम अशोक मार्ग पर टहनियों की छंटाई करती रही।