फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व शासकीय अधिवक्ता और उनकी पत्नी को कार ने रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

Fri, 28 Aug 2020 12:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में पूर्व शासकीय अधिवक्ता और उनकी पत्नी की मौत हो गई। दोनों मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


गोसाईगंज में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे यह हादसा हुआ। खुर्दही बाजार निवासी 50 साल के पूर्व पूर्व शासकीय अधिवक्ता  शीतला प्रसाद और उनकी पत्नी मालती वॉक पर निकले थे। सुशांत गोल्फ सिटी के पास पीछे से आ रही कार ने दोनों को रौंद दिया। 

अस्पताल ले जाते वक्त दोनों की मौत हो गई। कार की पहचान के लिए पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है मृतक वकील और उनकी पत्नी रोजाना सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। फिलहाल पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें