फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः बहराइच में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत, 10 घायल

Mon, 02 Nov 2020 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बहराइच में हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। सड़क दुर्घटना में 10 लोग घायल भी हुए हैं। जानकारी के अनुसार गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर शिवदहा मोड़ के पास जायरीनों से भरी वैन को अज्ञात वाहन ने सोमवार सुबह टक्कर मार दी।

विज्ञापन


जिसके बाद वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से छह जायरीनों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। इनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। 



सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जियारत से लौट रहे श्रद्धालुओं की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।  पयागपुर थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि अम्बेडकरनगर के किछौछा में श्रद्धालु जियारत करने गए थे। वहां से जियारत करके लखीमपुर लौट रहे थे।
विज्ञापन


शिवदहा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने वैन को टक्कर मार दी जिसमें छह लोगों की मौत हुई है। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें