फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉ. विजय लक्ष्मी और डॉ. अंकित ने जीती क्विज प्रतियोगिता

विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में हुई क्विज प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार बायोकेमिस - फोटो : credit
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में हुई क्विज प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार बायोकेमिस्ट्री विभाग की डॉ. विजय लक्ष्मी और माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉ. अंकित वर्मा ने अपने नाम किया है। यह प्रतियोगिता विश्व एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित हुई। आयोजन अध्यक्ष प्रो. ज्योत्स्ना अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता डॉ. शिवा वर्मा और डॉ. आकांक्षा गुप्ता की ओर से आयोजित की गई। इससे पहले कमांड अस्पताल की डॉ. नंदिता हाजरा ने वयस्क और नवजात शिशुओं में सेप्सिस पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि एंटीबायोटिक के इस्तेमाल में सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसा न करना शिशु के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हो सकता है। इस मौके पर पीजीआई के प्रो. रंग्मेई एसके मारक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें