फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा का दावा मजबूत, रालोद ने किया समर्थन!

Fri, 23 Jan 2015 01:09 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल ने विधानमंडल दल की बैठक में गुरुवार को बसपा प्रत्याशियों को समर्थन देने का फैसला किया गया।
विज्ञापन


बैठक में बसपा महासचिव और विधान परिषद चुनाव के प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी मौजूद रहे।

रालोद विधानमंडल की बैठक में दल के नेता ठाकुर दलबीर सिंह ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के निर्देशानुसार बसपा उम्मीदवारों का समर्थन किया जाएगा।

सभी विधायकों ने इसका स्वागत किया। बैठक में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी और प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

सिद्दीकी ने समर्थन के लिए रालोद विधायकों का आभार जताया। सभी विधायकों को शुक्रवार सुबह बताया जाएगा कि वे बसपा के किस उम्मीदवार को वोट देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें