फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने भरी हुंकार तो गर्माई यूपी की सियासत

Thu, 27 Nov 2014 10:45 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव अपने बूते पर लड़ेगा। पार्टी के महासचिव व पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार के एजेंडे से किसान गायब हैं।
विज्ञापन


किसानों की मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। साथ ही कहा, मध्य, पूर्वी यूपी व बुंदेलखंड में पार्टी संगठन का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस 23 दिसंबर से ऑनलाइन सदस्यता अभियान शुरू किया जा रहा है।

सोशल मीडिया के जरिये पार्टी के कार्यक्रमों, नीतियों व गतिविधियों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया जाएगा। ये बातें उन्होंने बुधवार को पार्टी कार्यालय पर मीडिया से बातचीत में कही।
विज्ञापन


इससे पूर्व एक कार्यक्रम में समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव व बसपा सरकार में रहे श्याम नारायण सिंह, राजद के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव, सपा नेता संजय सिंह, बसपा की मौर्य-कुशवाहा भाईचारा कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव देशराज कुशवाहा समेत कई पार्षद व ग्राम प्रधान रालोद में शामिल हो गए।

चौधरी के राजधानी पहुंचने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान, विधायक दल के नेता दलबीर सिंह, विधायक वीरपाल राठी, एमएलसी चौधरी मुश्ताक, राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया।

भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन का करेंगे विरोध

जयंत चौधरी ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार के फैसलों के बीच किसान पिस रहा है। एक ओर किसानों को गन्ना का बकाया भुगतान नहीं मिला तो दूसरी ओर चीनी मिलों का पेराई सत्र काफी पिछड़ गया है।

धान खरीद न होने व बारीक चावल की कीमतों में गिरावट से भी किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। इस संबंध में पश्चिमी यूपी के जिलाध्यक्षों और अन्य नेताओं के साथ चार दिसंबर की बैठक में रणनीति तैयार की जाएगी।

रालोद महासचिव ने कहा कि केंद्र सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन करने जा रही है। किसान विरोधी इन संशोधनों के खिलाफ संघर्ष किया जाएगा। इतना ही रालोद इस मुद्दे पर पहल करके दूसरे दलों से बातचीत करेगा।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार नहीं मनाएगी चौधरी चरण सिंह जयंती

चौधरी ने कहा कि इस बार दिल्ली में चौधरी चरण सिंह जयंती के मौके पर सरकारी कार्यक्रम नहीं होंगे। लंबे अरसे के बाद यह पहला मौका होगा जब केंद्र सरकार 23 दिसंबर को कोई आयोजन नहीं करेगी।

पहले इसका आयोजन दिल्ली सरकार करती थी। इस बार किसान ट्रस्ट की ओर से 23 दिसंबर को किसान घाट पर चौधरी चरण सिंह जयंती मनाई जाएगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के जन्मदिन को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें