फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने जारी की 40 और प्रत्याशियों की सूची, देखें किसे दिया टिकट

Sun, 29 Jan 2017 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 3
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह
यूपी में अधिकांश विस सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे रालोद ने शनिवार को भी 40 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

इसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव के पुत्र अजय नरेश यादव समेत कई पूर्व मंत्रियों और विधायकों को भी प्रत्याशी बनाया गया है।

सूची में मध्य व पूर्वांचल समेत बुंदेलखंड की अधिकांश सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। सूची जारी होने के बाद रालोद की ओर से अब तक 192 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है।
विज्ञापन

बिना गठबंधन चुनाव में उतर रही है पार्टी

2 of 3
लंबे समय बाद रालोद किसी दल से गठबंधन के बिना चुनाव मैदान में उतर रहा है। इसलिए पार्टी की रणनीति अधिक से अधिक सीटों पर उम्मीदवार उतारने की है।

पार्टी ने पहली बार मध्य व पूर्वी यूपी के अलावा  बुंदेलखंड में भी प्रत्याशी उतारे हैं। उधर, दूसरे दलों में टिकट नहीं मिलने पर बहुत से पूर्व विधायक और तमाम नेता भी रालोद में शामिल होकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके हैं। इनमें कई लोगों को रालोद ने टिकट भी दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
बुंदेलखंड के अलावा मध्य व पूर्वी यूपी की सीटों के लिए जारी 40 लोगों की सूची में रालोद ने अजय नरेश यादव को आजमगढ़ के फूलपुर पवई से मैदान में उतारा है।

इसी तरह, पूर्व विधायक अरुन प्रताप को सुल्तानपुर के लंभुआ से, पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल को बबेरू (बांदा) तो बसपा के पूर्व विधायक आदित्य पांडेय को जहानाबाद (फतेहपुर) से चुनाव मैदान में उतारा है।

जबकि, पूर्व सांसद सुरेंद्रपाल पाठक के पुत्र शोभित पाठक को भी शाहाबाद (हरदोई) से उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें