फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद विधायक दल की बैठक: चौधरी जयंत सिंह बोले- रालोद के 8 विधायक 80 के बराबर

Sat, 26 Mar 2022 02:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि हमारे आठ विधायक 80 के बराबर हैं जो कि युवाओं और बेरोजगारों की आवाज बनकर काम करेंगे।
विज्ञापन
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी विधायकों के साथ बैठक करते हुए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह ने प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में राष्ट्रीय लोकदल के नवनिर्वाचित विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि रालोद के 8 विधायक 80 के बराबर हैं जो उत्तर प्रदेश के किसानों और कामगारों के साथ-साथ युवाओं और बेरोजगारों की आवाज बनकर कार्य करेंगे। प्रदेश में अपने संकल्प पत्र के अनुरूप जनहित के मुददों पर पैनी नजर रखेंगे तथा विधानसभा पटल पर उनसे सम्बन्धित प्रश्नों को उठायेंगे।

विज्ञापन


बैठक से पूर्व राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने जयंत का स्वागत किया। विधायकों के साथ बैठक के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में गठबंधन के साथ समर्पित भाव से कार्य करने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का प्रत्येक कार्यकर्ता स्थानीय स्तर पर पूरी जिम्मेदारी के साथ जन संवाद एवं जनहित के कार्य जारी रखें। इसी वर्ष होने वाले स्थानीय निकाय के चुनाव के प्रति सजग रहते हुये अपनी तैयारियां जारी रखें।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की समीक्षा के लिए समीक्षा समिति का गठन कर दिया गया है जो जिलों जिलों में भ्रमण करके सूचनाएं एकत्र कर रही है। समीक्षा समिति की बैठक के बाद राजधानी लखनऊ में वृहद स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सभी विधायकों ने एकमत से प्रस्ताव पारित किया कि विधानमंडल दल का नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें